sadhoband rama rama ratte ratte şarkı sözleri

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥ ॥ रामा रामा रटते रटते..॥ मैं शबरी भिलनी की जाई, भजन भाव ना जानु रे । राम तेरे दर्शन के हित, वन में जीवन पालूं रे । चरणकमल से निर्मल करदो, दासी की झोपड़िया ॥ ॥ रामा रामा रटते रटते..॥ रोज सवेरे वन में जाकर, फल चुन चुन कर लाऊंगी । अपने प्रभु के सन्मुख रख के, प्रेम से भोग लगाऊँगी । मीठे मीठे बेरों की मैं, भर लाई छबरिया ॥ ॥ रामा रामा रटते रटते..॥
Sanatçı: sadhoband
Türü: Belirtilmemiş
Ajans/Yapımcı: Belirtilmemiş
Şarkı Süresi: 2:59
Toplam: kayıtlı şarkı sözü
sadhoband hakkında bilgi girilmemiş.

Fotoğrafı